कानपुर में मंदिर जा रहे बुजुर्ग पति-पत्नी से चेन छीनी:धक्का देने से रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर का हाथ टूटा, डीसीपी ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात
कानपुर के रेलबाजार में शुक्रवार भोर बाइक सवार दो बदमाशों ने सीओडी फ्लाईओवर पर बुजुर्ग दंपती से चेन लूट ली। बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटी और भागने के दौरान स्कूटी सवार दंपती को धक्का दे दिया। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से नीलम जैन के शरीर में कई जगह चोटें आईं।…