![]()
गोंडा में हो रही सीनियर नेशनल ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में खेलने पर अड़ीं पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार सुबह हरियाणा लौट गई हैं। उन्होंने आज चैंपियनशिप में कुश्ती लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन गोंडा नहीं पहुंचीं। विनेश को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने 9 मई को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चैंपियनशिप में बैन कर दिया था। इसके बावजूद वह सोमवार को गोंडा के स्टेडियम पहुंच गई थीं। वहां दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- मुझे कोई भी दिक्कत आए, इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है। इसके बाद विनेश गोंडा से अयोध्या वापस आ गई थीं। इधर, पहलवान साक्षी मलिक विनेश फोगाट के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने कहा- कई देशों में स्पोर्ट्स फेडरेशन खिलाड़ियों के लिए नियमों को आसान बनाते हैं, ताकि महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सकें और पदक जीत सकें। लेकिन हमारे देश की फेडरेशन ने 2 दिन पहले ऐसे नियम लागू कर दिए, जिससे विनेश कमबैक न कर सकें। मेरी पीएम, खेल मंत्री और रेसलिंग फेडरेशन से अपील है कि विनेश का ट्रायल कराया जाए, ताकि वह देश के लिए पदक जीत सकें। इससे संदेश जाएगा कि हमारे देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल में वापसी कर सकती हैं।
WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- विनेश कुश्ती नहीं खेल सकती हैं। वह दर्शक बनकर कुश्ती देखना चाहे तो देख सकती हैं। विनेश से मेरी बात हुई है। अभी तक उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बावजूद वह कह रही थीं कि उन्हें इस टूर्नामेंट में कुश्ती लड़ने दी जाए। WFI के नियमों के अनुसार बिना जवाब दिए वे टूर्नामेंट में नहीं लड़ सकतीं। उन्हें यही बात बताई गई। हालांकि, विनेश ने दावा किया कि उन्होंने WFI के ‘कारण बताओ’ नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है। गोंडा में विनेश ट्रेनिंग सेंटर बंद होने पर लौट गईं थीं
सोमवार शाम 4 बजे विनेश फोगाट गोंडा के नंदनी नगर स्टेडियम के ट्रेनिंग सेंटर पहुंची थीं, लेकिन ट्रेनिंग सेंटर बंद मिला। इसके बाद विनेश ने मीडियाकर्मियों के सामने ही WFI अध्यक्ष संजय सिंह को फोन किया, लेकिन फोन बिजी आ रहा था। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। कहा- मैंने एक जवाब दे दिया है। दूसरा जवाब भी तैयार कर रही हूं। मेरे पूरे जवाब से पहले ही मुझे कैसे दोषी करार दे दिया गया इसके बाद वह गोंडा से लौट गईं। रात में अयोध्या में एक होटल में रुकीं। फिर सुबह लखनऊ पहुंचीं और यहां से हरियाणा के लिए रवाना हो गईं। गोंडा में हो रहे नेशनल टूर्नामेंट के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
पहलवान विनेश बोलीं- इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है:गोंडा से हरियाणा लौटीं, WFI अध्यक्ष बोले- कुश्ती नहीं लड़ सकती, सिर्फ देख सकती हैं