पत्नी संग आखिरी रील बनाई, लिखा- ‘मेरी जान’:फिर गोली मारी, झांसी के मिथुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं खुद अपने गुस्से से डरता हूं


मथुरा में 4 जून को पत्नी पुख्खन की गोली मारकर हत्या करके सुसाइड करने वाला मिथुन विश्वकर्मा रील बनाने का शौकीन था। वारदात से कुछ दिन पहले उसने एक रील बनाई थी। इसमें लिखा था- मैं खुद अपने गुस्से से डरता हूं। इसके कुछ दिन बाद ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। मिथुन झांसी के आरा मशीन के पास रहता था। इंस्टाग्राम पर उसकी विश्वकर्मा ब्रांड छोरा नाम से आईडी है। इसमें 932 फॉलोअर्स हैं। 179 लोगों को उसने फॉलो किया था। अब तक वह 443 पोस्ट कर चुका था। इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट में उसने अपनी पत्नी के साथ रील अपलोड की थी। इसमें गाना लगाया- क्यूं हो तुम शरमाई हुई सी, लगती हो कुछ घबराई हुई सी…मेरे सवालों का जवाब दो, दो ना…। कैप्शन में लिखा था- मेरी जान। मिथुन की इंस्टाग्राम रील की तस्वीरें… दरअसल, पुख्खन मिथुन की बुआ की लड़की थी। लगभग 7 साल पहले दोनों के बीच अफेयर हो गया था। परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद मिथुन की जिंदगी में एक और लड़की आ गई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और लगभग 4 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। इसका पता जब पुख्खन को चला तो उसने मिथुन पर केस कर दिया था। मिथुन ने गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन, पुख्खन अब साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसलिए मिथुन 4 जून को झांसी से मथुरा पहुंचा और वारदात की थी। पुख्खन ने फोटो-वीडियो हटाए गांव के लोगों ने बताया- पुख्खन अपने पति मिथुन से बहुत प्यार करती थी। दो बार वह मिथुन के साथ भाग चुकी थी। परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन पुख्खन ने हमेशा मिथुन का साथ दिया। तीसरी बार भागकर उसने मिथुन से शादी कर ली थी। लेकिन मिथुन ने उसे धोखा दिया था। मिथुन गांव की ही दूसरी लड़की को लेकर गांव से भाग गया था और शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। जब फोटो-वीडियो आए तो पुख्खन भड़क गई। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। पुख्खन अब मिथुन से नाता तोड़ना चाहती थी। उसकी इंस्टाग्राम पर महाकाल की लाडली नाम से आईडी है। उसने मिथुन के साथ सैकड़ों वीडियो और फोटो पोस्ट किए थे। लेकिन सारे वीडियो और फोटो उसने हटा दिए थे। मिथुन साथ रहने को तैयार था। लेकिन, पुख्खन किसी भी कीमत पर उसे माफ नहीं करना चाहती थी। अब पढ़िए, प्यार-धोखा और सुसाइड की पूरी कहानी बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित गांधी पार्क के पास रहने वाली प्रेमवती ने बताया- मेरी 3 बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटी छाया (29), मनीषा (28) और एक बेटे मिथुन की शादी हो चुकी थी। तीसरी बेटी राशि और बेटे राधे की अभी शादी नहीं हुई है। मिथुन गाड़ी चलाता था। उसकी सगी बुआ दतिया के बसई थाना क्षेत्र के कंधाई गांव में रहती हैं। मिथुन का अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता था। मिथुन का अपनी बुआ की बेटी पुख्खन से अफेयर हो गया। हम लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। दो बार दोनों घर से भागे गए। फिर पुलिस ने दोनों को पकड़ा। शादी नहीं की, तो मर जाएंगे तीसरी बार दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। हम लोगों को धमकी दी कि अब अगर हमें अलग किया, तो हम मर जाएंगे। तभी रिश्तेदारों ने भी समझाया कि अब दोनों की शादी के लिए मानना ही ठीक है। 5 साल पहले रसोई मानपुर के माता मंदिर में पहले बेटी मनीषा की शादी कर उसे विदा किया। उसी दिन मिथुन और पुख्खन की भी शादी करा दी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पुख्खन ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन एक दिन बाद ही वह मर गया। शादी के बाद दोनों दिल्ली रहने लगे। वहां मिथुन ड्राइवरी करता था। गांव की दूसरी लड़की को लेकर भाग गया था मां ने कहा- मिथुन की संगत ठीक नहीं थी। उसकी गांव की ही यादव समाज की एक लड़की से दोस्ती हो गई थी। 4 महीने पहले मेरे पैर में चोट लग गई थी। देखभाल के लिए बहू पुख्खन दिल्ली से घर आ गई। इस दौरान मिथुन उस लड़की को घर से भगाकर ले गया और शादी कर ली। फिर वो उसे दिल्ली ले गया और साथ रहने लगा। जब मोबाइल पर शादी की वीडियो आई, तो हमें इस बारे में पता चला। इसके बाद पुख्खन नाराज हो गई। लड़की के परिवार वालों ने भी बबीना थाने में शिकायत की। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। उस लड़की को पता था कि मिथुन पहले से शादीशुदा है। फिर भी वो शादी करने को तैयार हो गई। जब पंचायत हुई तो मिथुन और उस लड़की को समझाया। दोनों ने एक-दूसरे से नाता तोड़ दिया और लड़की ने मंगलसूत्र उतार दिया। पुख्खन मिथुन की करतूत से टूट चुकी थी मिथुन के दूसरी शादी करने से पुख्खन बहुत नाराज थी। उसने थाने में शिकायत दी थी। काफी समझाने के बाद भी वह मिथुन के साथ रहना नहीं चाहती थी। वो मिथुन की करतूत से टूट चुकी थी। 3 महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मिथुन बार-बार पुख्खन को फोन कर वापस आने के लिए कहता था। लेकिन, वो वापस नहीं आई। मथुरा पति-पत्नी गोलीकांड- 8 पॉइंट्स में समझें… ————————- ये खबर भी पढ़िए- मासूम को बस ने रौंदा, शव पॉलीथीन में ले गए, गाजीपुर में मां-चाची की भी मौत, पिता-बहन बाल-बाल बचे यूपी के गाजीपुर में बस ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में देवरानी, जेठानी और 4 महीने की मासूम की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने टर्न लेते समय बाइक को टक्कर मार दी। बस का पहिया दोनों महिलाओं और बच्ची के ऊपर से गुजर गया। बाइक चला रहे प्रतीक गिरी और उसकी डेढ़ साल की बेटी श्रेया बाल-बाल बच गए। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *