![]()
हरदोई में एक युवक ने बुधवार शाम 7:30 बजे आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई, जब उसकी पत्नी ने थाने में समझौते के दौरान पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला लिया। थाने से निकलने के बाद पति बिल्हौर-कटरा हाईवे पर ट्रक के आगे कूद गया। आरोप है कि प्रेमी के साथ जाने से पहले महिला घर से जेवर और केश लेकर आई थी। उसे भी अपने साथ ले गई। पति ने ही पत्नी के यह गहने बनवाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है। माधौगंज के पड़रा लखनपुर में रहने वाला चंद्रप्रकाश (30) मजूदरी करता था। परिवार में पत्नी राजकुमारी और डेढ़ साल का बेटा राज है। राजकुमारी का बोचनापुर के रहने वाले राहुल से अफेयर चल रहा था। कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। चंद्रप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस राजकुमारी को थाने लेकर आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए चंद्रप्रकाश को उसकी मां के साथ थाने बुलाया। थाने में चंद्रप्रकाश ने पत्नी राजकुमारी को समझाने की कोशिश की। उसने अपने डेढ़ साल के बेटे का हवाला भी दिया। लेकिन, राजकुमारी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने प्रेमी राहुल के साथ जाने का फैसला किया। पत्नी के प्रेमी के साथ जाने के बाद करीब साढ़े 7 बजे चंद्रप्रकाश थाने से बाहर निकला। घरवालों के अनुसार, इसके तुरंत बाद उसने बिल्हौर-कटरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घरवाले तुरंत मौके पर पहुंचे, पुलिस भी आ गई। चंद्रप्रकाश को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां रामकली ने बताया- चंद्रप्रकाश ने मेहनत करके पत्नी के लिए जेवर बनवाए थे। कुछ कैश भी जमा किया था। राजकुमारी घर में रखे सभी जेवर और कैश अपने साथ ले गई थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया- थाने में समझौते के लिए तीनों थाने आए थे, लेकिन महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं थी। वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद पति थाने से बाहर चला गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ——————————— यह खबर भी पढ़ें… यूपी में हरियाणवी डांसर की कार पर हमला:रोते हुए बोलीं- लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, डंडे बरसाए, शीशे तोड़े यूपी में ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के बॉर्डर एरिया में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर हमला हुआ। डिंपल ने दावा किया कि दो लड़कों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं- ‘बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
पत्नी ने प्रेमी का हाथ थामा, पति ने जान दी:हरदोई में हाईवे पर ट्रक के सामने कूदा; मां बेहोश