![]()
कुशीनगर के 36वें जिलाधिकारी के रूप में संजय चौहान ने मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे कार्यभार संभाल लिया। अमेठी से तबादला होकर कुशीनगर पहुंचे संजय चौहान सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस गार्ड ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद वह ट्रेजरी के डबल लॉक रूम में गए और विधिवत अपना चार्ज संभाला। अधिकारियों से स्टांप और मुकदमों की जानकारी ली कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने ट्रेजरी में मौजूद अधिकारियों से स्टांप आदि से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड में दर्ज कुछ मुकदमों के बारे में भी जानकारी मांगी। अधिकारियों से जरूरी जानकारी लेने के बाद वह कलेक्ट्रेट से बाहर निकले। जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते समय मीडिया ने नए जिलाधिकारी से सवाल किए। संजय चौहान ने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं ही हमारी प्राथमिकता हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन स्तर से प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। अमेठी में भी डीएम रह चुके हैं संजय चौहान एक सवाल के जवाब में संजय चौहान ने अपने पिछले कार्यकाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह अमेठी में जिलाधिकारी के पद पर काम कर चुके हैं। अब शासन ने उन्हें कुशीनगर के जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी है।
Source link
संजय चौहान बने कुशीनगर के 36वें डीएम:बोले- शासन की प्राथमिकताएं ही हमारी प्राथमिकता, अमेठी से हुआ ट्रांसफर