![]()
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसके घर पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस के मुताबिक, थाना गाजीपुर में दर्ज रेप मुकदमें में वांछित आरोपी सैयद मोहम्मद मुजम्मिल इमाम लगातार फरार चल रहा है। कई प्रयासों के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद कोर्ट से उद्घोषणा आदेश प्राप्त कर पुलिस ने सर्वोदय नगर इंदिरा नगर स्थित उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर आरोपी को निर्धारित समय के अंदर कोर्ट या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि तय समय में हाजिर न होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। उद्घोषणा की कार्रवाई चौकी प्रभारी सर्वोदय नगर सचिन कौशिक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पांडेय, आरक्षी ज्ञानेन्द्र कुमार तथा महिला आरक्षी आराधना सेंगर की मौजूदगी में करवाई गई।
Source link
दुष्कर्म के आरोपी पर कसा शिकंजा:डुगडुगी पिटवाकर घर पर चस्पा हुआ का नोटिस, कुर्की भी हो सकती है