पत्नी ने पति को पीटा, तलाक मांगा, VIDEO:पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बच्चों को साथ ले गई


फतेहपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर अपने पति को पीटने, तलाक मांगने और तलाक न मिलने पर अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से फरार होने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कबाड़ी मार्केट का है। पीड़ित पति सज्जाक अली ने अपनी पत्नी अफसाना कुरैशी पर आरोप लगाए हैं। सज्जाक अली के अनुसार, उनका निकाह आठ साल पहले सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेटी गांव की अफसाना कुरैशी से हुआ था। शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक चला।
एक साल बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया और पत्नी अपने मायके चली गई। तीन महीने बाद महिला थाने में पुलिस के सामने समझौते के बाद वह पति के साथ रहने लगी। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा। पति का आरोप है कि पत्नी आए दिन उससे मारपीट करती थी और तलाक की मांग करती थी। जब पति ने तलाक देने से इनकार कर दिया, तो महिला अपने तीनों मासूम बच्चों को लेकर घर छोड़कर फरार हो गई। पीड़ित सज्जाक अली ने पत्नी पर घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। घर से निकलते समय महिला बच्चों के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले भी महिला ने पति की पिटाई की थी और तलाक मांग रही थी, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, पीड़ित पत्नी ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति सज्जाक अली ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *