पत्नी ने कहा डूबकर मर जाना, पति ने फांसी लगाई:गाजियाबाद के वेव सिटी में युवक का शव फंदे पर लटका मिला


गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय ऑटो चालक ने पत्नी से विवाद में फांसी लगा ली। आज रविवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक की पहचान अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद बख्श के रूप में हुई है। वह मूल रूप सेकन्नौज का रहने वाला। युवक इस समय ग्राम बम्हेटा स्थित महेंद्र के मकान में किराए पर रह रहा था। जो डासना के पास ऑटो चलाता था। पत्नी से हुआ था विवाद पुलिस ने बताया कि अली मोहम्मद का पिछले दो दिनों से अपनी पत्नी सलमा के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन बनी हुई थी। इसी बीच रविवार तड़के थाना वेव सिटी क्षेत्र में डासना स्थित आईएमएस के पास कब्रिस्तान में एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। घटनास्थल के पास ही उसका ऑटो भी खड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ। एक दिन पहले भी दोनों में कहासुनी हुई। जिसमें पत्नी ने कहा था कि डूबकर मर जाना। सूचना मिलते ही थाना वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों की भी जांच पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह आत्महत्या का संभावित कारण सामने आया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हत्या कर शव तो नहीं लटकाया गया यह भी पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक की जांच में आया है कि यह सुसाइड का मामला है। पत्नी से विवाद में सुसाइड किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *