पति की मारपीट से तंग विवाहिता ने किया सुसाइड:बिठूर में परिजनों ने किया हंगामा, शराब पीकर 3 साल से कर रहा था मारपीट


बिठूर थानाक्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया, जहां मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिस पर ससुरालीजनों से उनकी तीखी नोंक–झोक हुई। परिजनों का आरोप है कि पति शराब के नशे धुत होकर आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 3 साल से शराब पीकर कर रहा था मारपीट मूलरूप से हरदोई, संडीला के रहने वाले तेज प्रताप मौर्या की बड़ी बेटी पायल (31) की शादी 11 साल पहले कन्नौज, सराय साहब मोहम्मद शाह निवासी किसान देवी प्रताप से हुई थी। उनके दो बच्चे ख्याति और एश्वर्य हैं। छोटी बहन मिष्ठी ने बताया कि बीते 3 साल से देवी प्रताप अक्सर शराब के नशे में धुत होकर बहन के साथ मारपीट करते थे। 3 महीने से परिजनों से बात भी नहीं देने देते थे। 4 अप्रैल को आखिरी बार बात हुई थी, जिसपर बहन ने आपबीती बयां की थी। फोन पर बातचीत के दौरान मां शैल कुमारी से कहा था कि– मैं रोज की मारपीट की तंग आ गई हूं, अब जान दे दूंगी। मिष्ठी ने बताया कि इसके बाद बहन से फोन पर बात नहीं हुई। 23 जून को बहन जहरीला पदार्थ खा लिया, ससुरालीजनों ने उसे मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पायल की मौत के बाद ससुरालीनों ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। बिठूर पुलिस ने शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। जहां मायके पक्ष की ससुरालीजनों से तीखी झड़प हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *