![]()
शहर में नई सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद भी यात्रियों का अपेक्षित रुझान नहीं दिख रहा है। अधिकांश बसें खाली दौड़ती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ बसों में ही इक्का-दुक्का यात्री दिखाई दिए। मौके पर पड़ताल में सामने आया कि कई बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, बसों पर रूट डिस्प्ले नहीं लगाए गए हैं और लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि बस उनके गंतव्य तक जाएगी भी या नहीं। इन शिकायतों के बीच नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने कहा है कि अगले 10 दिनों में व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। बसों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे यह पता चल सकेगा कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। सेक्टर-37 से शहर के चार प्रमुख रूटों की बसों का संचालन होना है, लेकिन यहां यात्रियों के लिए कोई व्यवस्थित बस स्टॉप या शेड नहीं मिला। एक ओर निजी बसें खड़ी थीं, दूसरी ओर रोडवेज और सिटी बसें।
सिटी बस लगभग खाली थी। ऐसे में लोग समान किराए पर निजी बसों में सफर करना ज्यादा सुविधाजनक समझ रहे थे। सामने आईं प्रमुख खामियां सीईओ ने दिए सुधार के निर्देश
Source link
नोएडा सिटी बस की होगी लाइव मॉनिटरिंग:अभी बसों को नहीं मिल रहे यात्री, अधिकांश बस खाली, 10 दिन में सुधरेगी व्यवस्था