![]()
ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने एक हत्या के आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद लोहे की नुकीली छड़ से 40 वर्षीय सुरेश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल की गई छड़ बरामद कर ली है। यह घटना गुरुवार रात्रि में कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर हुई थी। मृतक सुरेश के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी नरेश को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया। नरेश मूल रूप से रबूपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी नरेश और मृतक सुरेश एक ही कंपनी में अलग-अलग यूनिट में काम करते थे। नरेश के कंपनी में काम करने वाली एक महिला से संबंध थे। हालांकि, वह महिला सुरेश से भी बात करती थी, जिसका नरेश विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। गुरुवार रात दोनों ने सिरसा गोल चक्कर के पास मिलने का फैसला किया। मुलाकात के दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान नरेश ने लोहे की छड़ से सुरेश पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस झड़प में आरोपी नरेश भी घायल हुआ। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेश मूल रूप से बरेली का निवासी था।
Source link
नोएडा में हत्या का आरोपी गिरफ्तार:महिला से दोस्ती पर विवाद के बाद लोहे की छड़ से की थी हत्या