![]()
नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस के सामने सेक्टर 96 अंडरपास में सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे के आसपास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। एक युवक की और मौत हो गई। तीसरे का इलाज अब भी सफदरजंग असपताल किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एडमिशन का फार्म लेने गए थे
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर 81 सलारपुर से दो बाइक से पांच छात्र सेक्टर 46 भवानी शंकर इंटर कॉलेज में एडमिशन के लिए दसवीं कक्षा का फॉर्म लेने गए थे। वापस आते समय एक बाइक पर तीन और दूसरे पर दो सवार होकर समय करीब 12:45 सेक्टर 45 सदरपुर की तरफ से सेक्टर 96 अंडरपास की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेजगती से एक बाइक डिवाइडर से जा टकराई। घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकाराई
जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुलशन (17) को डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया। वहीं दो को सफदरजंग दिल्ली भेज दिया गया। वहीं चंदन (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि बाइक अनियंत्रित होकर अंडरपास में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Source link
नोएडा में सड़क हादसा दो छात्रों मौत:तीसरे को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, डिवाइडर से टराई थी बाइक