![]()
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार शाम को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में ‘एक शाम श्रद्धेय नेताजी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कवि सम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह के माध्यम से नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा को याद किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल, हास्य कलाकार राजीव निगम, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ और राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कवियों का सम्मान हुआ, रमईपुर के रहने वाले सपा कार्यकर्ता फिरोज ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इटावा में बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर के लिए 1 लाख रूपाए की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। इसपर प्रदेश अध्यक्ष श्माम लाल पाल ने फिरोज का मंच पर अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 3 तस्वीरे देखिए… शोषित और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का किया काम प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि नेताजी ने शोषित, वंचित और पीड़ित समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पंचायत चुनावों में पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी का रास्ता मजबूत किया। किसान, जवान और व्यापारियों के हित में लिए फैसले सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ ने कहा कि आजादी से पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस और आजादी के बाद मुलायम सिंह यादव को ‘नेताजी’ के नाम से जाना गया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसान, जवान, महिला, अगड़े और पिछड़े समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया। राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन ने कहा कि नेताजी ने महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के हित में सराहनीय कार्य किए। चुंगी प्रथा और इंस्पेक्टर राज खत्म करने जैसे फैसलों से किसानों और व्यापारियों को लाभ मिला। कवियों ने रचनाओं के जरिए दी श्रद्धांजलि कवि सम्मेलन में हेमंत पांडे, अशोक यादव, डॉ. अजय अटल, जयराम जय, डॉ. उमाशंकर यादव, शिखा मिश्रा, अनीता मौर्या, हेमा कीर्ति पांडे और शिवम कुमार आजाद सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। कवियों ने अपनी रचनाओं में नेताजी के व्यक्तित्व, संघर्ष, जनसेवा और साहित्यकारों के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नेताजी की स्मृतियों को संजोए रखना, उनके समाजवादी विचारों का प्रचार-प्रसार करना और साहित्य व संस्कृति के माध्यम से सामाजिक चेतना को मजबूत करना रहा। इस दौरान महानगर पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक सतीश निगम, अध्यक्ष फजल महमूद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महामंत्री बंटी सेंगर, पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला, आकाश यादव, मोगली यादव, शाहीद, सुभाष द्विवेदी और दीपक खोटे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर कविताओं से श्रद्धांजलि:इटावा के केदारेश्वर के लिए फिरोज ने 1 लाख की राशि दी, प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया