नोएडा में निवेश के बहाने दो से ठगे 76 लाख:पैसा लगाने के बाद न आया मूलधन और न ब्याज, साइबर सेल कर रहा जांच


साइबर अपराधियों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा निवासी दो अलग-अलग लोगों से निवेश के बहाने 76 लाख रुपये की ठगी कर ली। डबल मुनाफे का झांसा देकर दोनों पीड़ितों से रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। वे लोग रकम निकालने की कोशिश किए तो पैसा होल्ड कर दिया गया। पीडितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, मामले में साइबर थाना पुलिस को केस ट्रांसफर किया गया है। केस-1
सेक्टर-89 निवासी 60 साल के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। साल 2023 में मार्वेलस माइनिंग कंपनी के बारे में गूगल से जानकारी हासिल की। कंपनी कर्मचारी ने इंदौर में हेडऑफिस होने की बात कही। ठगों ने पीड़ित को डबल मुनाफे का झांसा देकर साल 2024 अक्टूबर महीने तक 46 लाख रुपये निवेश करा दिए। कंपनी की ओर से उन्हें पोस्ट डेटेड चेक और नोटरीकृत स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी दिया। फरवरी 2025 से कंपनी ने मासिक रिटर्न देना बंद कर दिया। साथ ही मूलधन भी नहीं लौटा रही है। पीड़ित ने कंपनी संचालक अमोल इनामदार से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे बातचीत नहीं हो पाई। केस-2
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसकेए ग्रीनआर्च निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें कुछ समय पहले एक अनजान नंबर से ठग ने वॉट्सऐप पर बातचीत की। इसके बाद पीड़ित को आरएनबी डेनीम और आरएमड्रीप वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल कर लिया गया। शेयर बाजार में निवेश के बदले डबल मुनाफे की बात कही गई। झांसे में आने के बाद पीड़ित ने 30 लाख रुपये निवेश कर दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *