नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से अभी राहत नहीं, 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं


शहर में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की रफ्तार महज 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) करीब 80 प्रतिशत होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सामान्य से 76% कम हुई बारिश
इस मानसून सीजन में अब तक नोएडा में बारिश का बड़ा अभाव देखने को मिला है। एक जून से 4 अगस्त तक जिले में केवल 56.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 76 प्रतिशत कम है। यही वजह है कि हल्की बारिश के बावजूद उमस कम नहीं हो पा रही है।
10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 10 अगस्त तक नोएडा के लिए किसी भी प्रकार की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, लेकिन उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *