नोएडा में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापेमारी:8 सैंपल जांच के लिए भेजे, रेड वेलवेट क्रीम के 25 डिब्बे सीज


गर्मी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभागीय टीमें आइसक्रीम और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र कर रही हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने सूरजपुर स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम निर्माण इकाई से आइसकैंडी का एक नमूना लिया। इसके अलावा डिवाइन आइसक्रीम निर्माण इकाई से भी आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। निरूला ब्रांड की रेड वेलवेट क्रीम के 25 डिब्बे सीज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज और रितु सक्सेना की टीम ने सेक्टर-64 नोएडा स्थित गोल्ड स्मिथ रिटेल सर्विसेज लिमिटेड की निर्माण इकाई से दूध, क्रीम और निरूला ब्रांड की रेड वेलवेट क्रीम के नमूने लिए। जांच के दौरान रेड वेलवेट क्रीम के लेबल पर पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी अंकित नहीं मिली। इस पर विभाग ने 2.3 किलोग्राम के 25 डिब्बों को अग्रिम आदेश तक के लिए सीज कर दिया। कुल्फी और बादाम शेक के भी लिए गए नमूने इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह और एस.के. पाण्डेय की टीम ने सेक्टर-73 नोएडा स्थित क्वार्ले आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, ओ.पी. सिंह और एस.के. पाण्डेय की टीम ने सेक्टर-04 रोजा जलालपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित भवनाथ आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक्स निर्माण इकाई से कुल्फी और बादाम शेक के नमूने एकत्र किए। हलाल प्रमाणन वाले उत्पाद नहीं मिले विभाग की ओर से कुल आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर भी विभिन्न स्टोरों में चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि आज की जांच में किसी भी स्टोर पर हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं पाई गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *