नोएडा के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में भीषण आग:गैस सिलेंडर लीकेज से मची अफरा-तफरी; 5 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू


नोएडा के सेक्टर-126 में रायपुर गांव स्थित एक लेबर कैंप में सोमवार को सुबह करीब सात बजे आग लग गई। गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। उस समय कैंप में करीब 60 मजदूर रह रहे थे। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव माना जा रहा है। आग की लपटों से लेबर कैंप में रखा सामान जलकर खाक हो गया। ये कैंप ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तक बना था। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *