![]()
जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर (गुजरात) नेशनल हाईवे (NH-68) पर तेल टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद सड़क पर 200 मीटर तक आग फैल गई। टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास टैंकर पलटने से हाईवे पर तेल फैल गया और आग लग गई। हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग फैल गई। हादसे के बाद एक साइड में ट्रैफिक रोक दिया गया। देखिए हादसे से जुड़े 4 PHOTOS…. फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई, जबकि उसके बुआ के बेटे नरसीराम पुत्र जोधाराम मेघवाल की जान बच गई। नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलशील पदार्थ भरा था। इनपुट सहयोग- करण सिंह, चितलवाना
Source link
नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी:सड़क पर 200 मीटर तक फैली लपटें; 1 जिंदा जला, दूसरा समय रहते बाहर निकला