नीरज सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में 24 कुंडीय महायज्ञ:लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और गायत्री परिवार के लोग होंगे शामिल, गौसेवा और भंडारे का भी होगा आयोजन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के जन्मदिन के मौके पर राजधानी लखनऊ में 24 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आईआईएम रोड स्थित वेद माता गायत्री ट्रस्ट, आरोग्यधाम केंद्र में थोड़ी देर में महायज्ञ शुरू होगा। इसमें गायत्री परिवार के लोगों के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। महायज्ञ में देश और समाज की भलाई के लिए आहुतियां दी जाएंगी। 2047 तक विकसित भारत का संकल्प यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, लखनऊ महानगर के संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि महायज्ञ का मकसद देश और समाज की भलाई की कामना करना है। अभिषेक खरे ने बताया कि महायज्ञ के दौरान 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़े, इसके साथ समाज में भाईचारा और एकता भी बनी रहनी चाहिए। ऋषियों और संतों के नाम पर बने हैं कुंड महायज्ञ के लिए अलग-अलग ऋषियों और संतों के नाम पर कुंड बनाए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि इनके जरिए लोगों को एक साथ रहने और आपसी भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया जाएगा। अभिषेक खरे ने कहा कि हमारी परंपरा में किसी व्यक्ति की पहचान सिर्फ उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके काम और गुणों से होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्षत्रिय परिवार में जन्मे विश्वामित्र अपने तप और कर्म से महर्षि बने। इसी तरह संत कबीरदास और संत रविदास की पहचान भी उनके विचारों और काम से हुई। जात-पात का भेद खत्म करने पर जोर अभिषेक खरे ने कहा कि इस आयोजन का एक बड़ा मकसद समाज में जात-पात के भेदभाव को खत्म करना और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाना है। उनका कहना है कि समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने से ही देश मजबूत होगा। गौसेवा और भंडारे की भी व्यवस्था महायज्ञ के साथ गौसेवा भी की जाएगी। कार्यक्रम के बाद भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन के जरिए धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाज में एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *