नवागत कमिश्नर संगीता सिंह का अधिकारियों को बड़ा मैसेज-VIDEO:बेशक आपस में एग्री न करें लेकिन रहें एक पेज पर; कमिश्नर का काम लीडरशिप देना


मुरादाबाद की नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने चार्ज संभालने के तुरंत बाद अधिकारियों को एक बड़ा संदेश दिया है। कमिश्नर ने कहा कि, ‘महज साथ पोस्ट कर देने भर से टीम नहीं बन जाती। बल्कि टीम को बनाना पड़ता है। एक साथ काम कर रहे अधिकारी जरूरी नहीं कि एक-दूसरे से एग्री करें लेकिन उन्हें एक ही पेज पर रहना होगा। अधिकारी एक ही पेज पर रहें और अंत में जो रिजल्ट है वो भी एक ही होना चाहिए।’
नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने चार्ज संभालने के बाद ये बात उस वक्त बोली जब वह मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिना रही थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जरूरी नहीं कि अधिकारी एक दूसरे से एग्री करें। बेशक एग्री न करें लेकिन रहें एक।

उन्होंने कहा कि, कमिश्नर का मतलब होता है लीडरशिप प्रोवाइड करना और वे इसी को आगे ले जाने का प्रयास करेंगी। ऐसी टीम बनाएंगी जो मिलकर सही दिशा में तेजी से काम कर सके। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अलीगढ़ में उन्हें बहुत अच्छी टीम मिली थी। मुरादाबाद में भी अच्छी टीम है।
इसके अलावा कमिश्नर ने जिले में मचे तेंदुओं के आतंक पर भी जल्द काम शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लेकर इसके कारणों का पता लगाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *