![]()
रामगढ़ताल के किनारे आने वाले पर्यटकों को जल्द ही एक नया अनुभव मिलने वाला है। नया सवेरा फेज 1 व 2 को आपस में जोड़ने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फेज 2 को ई जोन के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां ई कार्ट भी चलाई जाएगी। बोटिंग के लिए 4 नए प्लेटफार्म भर मिलेंगे। जिसपर बैठकर लोग 2 किलोमीटर लंबे इस पिकनिक स्पॉट की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।
इसी क्षेत्र में बैंबू रेस्टोरेंट भी आने वाला है। 5 कियोस्क, फूड ट्रक पर मिलने वाले लजीज व्यंजन यहां घूमने का मजा दोगुना करेंगे। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था भी की जा रही है कि यहां आने वाले पर्यटक , जी चाहे तो चिड़ियाघर में जाकर वहां की सैर भी कर सकते हैं। इसके लिए नया सवेरा फेज 2 से चिड़ियाघर में प्रवेश का विकल्प मिलेगा और इसी जगह टिकट भी खरीदा जा सकेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) आमंत्रित कर रहा है। RFP के जरिए चुनी जाने वाली एक ही फर्म के पास हर तरह की जिम्मेदारी होगी। नया सवेरा फेज दो पर बने टायलेट ब्लाक की सफाई व संचालन का जिम्मा भी उसी के पास होगा। वहां बनाए गए 5 कियोस्क के संचालन की जिम्मेदारी भी वही फर्म उठाएगी। पूरे नया सवेरा पर साफ-सफाई करेगी। इस जगह ई कार्ट भी चलाएगी। साथ ही फूड ट्रक भी लगा सकेगी। ताल में प्रस्तावित बैंबू रेस्टोरेंट बनाने और संचालित करने का जिम्मा भी उसी फर्म के पास होगा।
रामगढ़ताल में अभी प्लेटफार्म नंबर 1, 4, 5 व 6 से ही बोटिंग होती है। प्लेटफार्म नंबर 7 से 10 तक को कोई संचालक लेना पसंद नहीं करता क्योंकि अभी यहां लोग नहीं आते। लेकिन जैसे ही नया सवेरा के दोनों फेज को आपस में मिला दिया जाएगा, यहां भी लोगों का आना शुरू हो जाएगा और ये चारो प्लेटफार्म भी गुलजार हो सकेंगे। जो फर्म चुनी जाएगी, उसे ही प्लेटफार्म संचालित करने को भी मिल सकता है। लोग यहां से भी बोटिंग का मजा ले सकेंगे। फ्लोटिंग जेटी बनेगी, पैसेंजर बोट से सीधे पहुंच सकेंगे फेज दो प्राधिकरण नया सवेरा फेज दो की ओर एक फ्लोटिंग जेटी बनाने की योजना बना रहा है। यहां पहुंचने वाला कोई परिवार यहां से ताल के रास्ते आरकेबीके की ओर, सहारा एस्टेट की ओर या नौकायन की ओर जा सकेगा। इसके लिए ताल में पैसेंजर बोट चलाई जाएगी। फ्लोटिंग जेटी के पास पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। यदि कोई परिवार आरकेबीके या सहारा एस्टेट से चिड़ियाघर आना चाहता है तो पैसेंजर बोट पर सवार होकर सीधे आ सकता है। नया सवेरा फेज 2 व 1 पर घूमने के साथ ही वहीं से चिड़ियाघर में भी प्रवेश पा सकता है। इसको लेकर चिड़ियाघर के निदेशक से बातचीत अंतिम दौर में है। एक ही जगह मिलेगी सारी सुविधा GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि नया सवेरा फेज 1 व 2 को मिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नया सवेरा को ई जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां खाने-पीने, घूमने की बेहतर व्यवस्था होगी। यहीं से सीधे ताल के विभिन्न हिस्सों में जा सकेंगे। प्रयास है कि यहीं से चिड़ियाघर में भी प्रवेश का मार्ग मिल जाए।
Source link
नया सवेरा फेज टू बनेगा ई जोन:ई कार्ट चलेगी; बोटिंग के लिए 4 नए प्लेटफार्म मिलेंगे; चिड़ियाघर में इंट्री भी