![]()
गोरखपुर में कुआनो नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचा लिया। पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया था। बचाव के बाद टीम महिला को सिकरीगंज थाने लेकर गई। जहां उसके परिजनों को बुलाया गया। उसके बाद महिला की काउंसलिंग की गई। उसे समझाबुझा कर घर वापस भेज दिया गया। यह पूरा मामला शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानिए पूरा मामला…
पुलिस के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की एक महिला को कुछ लोगों ने कुआनो नदी के पास तहलते देखा। काफी देर तक परेशान थी। कुछ समय बाद वहीं बैठ कर रोने लगी। उसकी हरकतें देखकर वहां मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने महिला से बात करने की कोशिश की। हालांकि उसने किसी से बात नहीं की। इस बात की सूचना डायल 112 को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पता चला कि महिला नदी में कूदने जा रही थी। पुलिस ने उसे बचा लिया। अपने साथ थाने लेकर आई। घर में लड़ाई से घबराई
उन्होंने महिला को शांत कराया। फिर नाम पता पूछकर परिजनों से संपर्क किया गया। टीम ने महिला की काउंसलिंग कराई। फिर उससे ऐसा कदम उठाने का वजह पूछा गया। महिला ने बताया कि परिवार में दिन रात कलह होता है। छोटी- छोटी बात को लेकर लड़ाई- झगड़ा करते हैं। जो मुझे बर्दास्त नहीं हुआ। इसीलिए इन सब चीजों से दूर जाना चाहती थी और मुझे यही रास्ता दिखा। हालांकि बाद में उस समझ आया कि उसने गलत उठाया था। पुलिस की मदद से उसकी जान बच गई और परिवार बिखरने से बच गया। महिला को समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया गया।
Source link
नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया:पारिवारिक कलह से परेशान थी, गोरखपुर पुलिस ने समझाकर घर भेजा