बकरी चोरी केस; थाने-चौकी के CCTV खराब:आरोपी की रिमांड पर 7 अगस्त को होगी बहस, कोर्ट ने SP से मांगा जवाब


सुलतानपुर में बकरी चोरी के मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार शाम 4 बजे नया मोड़ आ गया। आरोपी की रिमांड पर सुनवाई के दौरान विवेचक ने अदालत को बताया गोसाईंगंज थाना और द्वारिकागंज पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस पर एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव ने एसपी से स्पष्टीकरण मांगा। अब मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। बकरी चोरी का 30 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी सलाहुद्दीन से जुड़ा है। उन्होंने 30 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि चोरी की घटना इसके तीन दिन पहले हुई थी। पेट्रोल पंप के पास से हुई थी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने मामले में मुनव्वर नामक व्यक्ति को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी 31 जुलाई को दर्शाते हुए अदालत में पेश किया, जहां उसकी रिमांड पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने अवैध हिरासत का लगाया आरोप रिमांड का विरोध करते हुए बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि मुनव्वर को 30 जुलाई की दोपहर ही हिरासत में ले लिया गया था और 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस चौकी तथा थाने में रखा गया। इसी आधार पर आरोपी की रिमांड खारिज करने की मांग की गई। अदालत ने मांगे थे सीसीटीवी फुटेज मामले की पिछली सुनवाई में एसीजेएम ने गोसाईंगंज थाना और द्वारिकागंज पुलिस चौकी के सीसीटीवी फुटेज तलब किए थे। मंगलवार को सुनवाई के दौरान विवेचक ने अदालत को बताया कि दोनों स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, इसलिए फुटेज उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। एसपी से मांगा गया स्पष्टीकरण विवेचक के इस जवाब पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया। एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर सीसीटीवी कैमरों के खराब होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *