![]()
मथुरा के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को ‘संभव दिवस’ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने भूतेश्वर स्थित कार्यालय में शिकायतें सुनीं। वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक और जनरल गंज स्थित मथुरा-वृंदावन कार्यालय में अवर अभियंता जल अजय कुमार ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा।
भूतेश्वर जोन में कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 4 अतिक्रमण, 3 स्ट्रीट लाइट, 1 नल कनेक्शन, 1 पेंशन और 1 सफाई से संबंधित थीं। इनमें से एक स्ट्रीट लाइट और एक सफाई से जुड़ी शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वृंदावन जोन में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 2 सफाई, 1 सीवर और 1 टैक्स से संबंधित थीं। इन सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो, ताकि आमजन को असुविधा न हो। इस जनसुनवाई में अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश, अवर अभियंता जल अजय कुमार सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।
Source link
नगर निगम में लगा संभव दिवस:अतिक्रमण, सफाई और लाइट से जुड़ीं 10 शिकायतें आईं, दो का निस्तारण हुआ