धूप और ठंडी हवाओं के बीच सुहावना हुआ मौसम:बरेली में 43 डिग्री से लुढ़ककर 32.5 डिग्री पर आया पारा, भीषण गर्मी से राहत


बरेली में आज शनिवार, 2 मई को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान साफ है और धूप खिली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी के तेवर हुए नरम जहां अप्रैल के महीने में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और लोग तेज धूप से झुलस रहे थे, अप्रैल में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा था, वहीं आज अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वर्तमान में 10.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है। तीन दिनों से बदला है मिजाज बरेली में पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार सुधार देखा जा रहा है। अप्रैल भर भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान रहे लोगों के लिए 30 अप्रैल से शुरू हुआ मौसम का यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की गति और दिशा में आए इस बदलाव ने बढ़ते पारे पर लगाम लगा दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *