धान रोपाई कर रही युवती पर लाठी-डंडों से हमला:महिलाओं और युवकों ने पीटा, पुलिस ने मेडिकल कराया


प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में धान की रोपाई कर रही एक युवती पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का यह वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया, हालांकि यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। कुंदनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सपना सरोज पुत्री कमलेश सरोज सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाएं लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचीं और उनके साथ मारपीट करने लगीं। कुछ देर बाद दो युवक भी वहां पहुंचे और युवती की पिटाई की। घायल सपना सरोज को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पट्टी थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह ने ने बताया कि घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *