दैनिक भास्कर ऐप के कंटेस्ट में बने विनर:गोरखपुर के अवनीश शर्मा को मिला बंपर इनाम, बोले- यूजर्स को सीखने का मिलता है मौका


गोरखपुर के रहने वाले अवनीश शर्मा ने दैनिक भास्कर ऐप पर आयोजित क्विज़ कॉन्टेस्ट में सभी सवालों के सही जवाब देकर ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अपने नाम की है। इनाम मिलने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। अवनीश ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा सरप्राइज था और उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। दैनिक भास्कर से बातचीत में अवनीश शर्मा ने बताया कि वह पिछले 2 साल से ऐप का रेगुलर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं रोज ऐप पर न्यूज पढ़ता हूं, लेकिन मुझे इसमें शेयर बाजार की लाइव अपडेट और बिजनेस से जुड़ी खबरें सबसे ज्यादा पसंद हैं। बाजार की जानकारी तुरंत मिल जाती है, जो हमारे जैसे लोगों के लिए काफी काम की होती है।”
जानिए कौन हैं अवनीश शर्मा?
अवनीश शर्मा गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के रहने वाले हैं और पिछले 2 साल से दैनिक भास्कर ऐप के रेगुलर यूजर हैं। वह रोज न्यूज पढ़ते हैं और खुद को अपडेट रखते हैं। इसी आदत ने उन्हें इस कॉन्टेस्ट का विजेता बना दिया। उन्होंने बताया, “ऐप पर क्विज़ कॉन्टेस्ट चल रहा था। मैंने सोचा ट्राय करता हूं। मैंने सभी सवालों के सही जवाब दिए और बाद में पता चला कि मेरा नाम इनाम के लिए चुना गया है। वॉशिंग मशीन मिलना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है।” बिजनेस न्यूज की मिलती है सटीक जानकारी अवनीश ने बताया कि ऐप पर करंट अफेयर्स के साथ-साथ बिजनेस न्यूज लगातार अपडेट होती रहती है। वह बोले यह ऐप खासकर व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद है। शेयर बाजार और बिजनेस की जानकारी समय पर मिलती है, जिससे काम में मदद मिलती है और फैसले लेना आसान होता है। उन्होंने कहा, “गोरखपुर की लोकल न्यूज से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल अपडेट तक सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय भी बचता है और मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। साथ ही, नोटिफिकेशन फीचर से बड़ी खबरों की जानकारी तुरंत मिल जाती है। कोई भी जरूरी न्यूज मिस नहीं होती।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *