देवरिया में एथेनॉल टैंकर में लीकेज, हाईवे पर खतरा:चार दिन से खड़ा था टैंकर, डिपो ने लेने से किया इनकार


देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास नेशनल हाईवे किनारे एथेनॉल से भरे एक टैंकर में लीकेज होने से क्षेत्र में चिंता फैल गई। ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव के कारण हाईवे पर बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जानकारी के अनुसार, एथेनॉल से भरा यह टैंकर 14 अगस्त को गोरखपुर से बैतालपुर डिपो पहुंचा था। चालक ने बताया कि टैंकर करीब चार दिनों तक डिपो के बाहर लाइन में खड़ा रहा। बुधवार को जब उसका नंबर आया और उसे डिपो के अंदर ले जाया गया, तब उसमें लीकेज का पता चला। लीकेज के बाद भी टैंकर चार दिनों से सड़क किनारे खड़ा है। कंपनी के कर्मचारियों ने एथेनॉल की मात्रा कम होने का हवाला देते हुए इसे लेने से इनकार कर दिया है। इससे टैंकर चालक असमंजस में है कि वह इस ज्वलनशील पदार्थ को लेकर कहां जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *