देवरिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप:युवक पर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज


देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने परिवार से जुड़े व्यक्ति पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी देने तथा बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति बाहर रहकर काम करते हैं। महिला का आरोप है कि परिवार के परिचित श्रीप्रकाश यादव, निवासी सरौरा, थाना सुरौली, ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए थे। आरोपी ने इन फोटो और वीडियो को महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे लगातार बदनाम करने की धमकी दे रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसे समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी श्रीप्रकाश यादव के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई की पुलिस मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *