बांस से तैयार करती टूथब्रश, सीड पेपर से बनाया पेंसिल:गोरखपुर की नीतू इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देती, शुरू किया स्टार्टअप


गोरखपुर की रहने वाली नीतू सिंह इको फ्रेंडली प्रोडक्ट को प्रमोट करती हैं। उन्होंने एनवी रक्षा (Enviraksha) नाम का खुद का ब्रांड शुरू किया है। जिसके माध्यम से वे बांस के टूथब्रस, बॉटल, नीम की लकड़ी का कंघा, पेपर सीड की पेंसिल और रद्दी पेपर से तमाम तरह की घरेलू प्रोडक्ट्स तैयार करती हैं। नीतू का कहना है कि घर में रोज इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की चीजों को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता है लेकिन कुछ चीजों से रिप्लेस जरुर कर सकते हैं। इसीलिए हमने ये कोशिश शुरू की है और भाई के साथ मिलकर एक स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने बताया कि 90 दिनों के अंदर 1 लाख लोगों तक बैंबू टूथब्रश पहुंचाना उनका लक्ष्य है। अब तक उन्होंने 50 हजार लोगों तक पहुंचाई है और यह अभियान अभी भी जारी है। इसमें शहरवासियों ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। बेटी को प्रकृति से जोड़ना चाहती नीतू
राजेंद्र नगर की रहने वाली 29 साल का कहना है कि नीतू का कहना है कि उनकी बड़ी बहन की 12 साल की एक बेटी अधीरा है, जो शुरू से ही उनके पास ही रह गई। नीतू अभी अविवाहित हैं लेकिन अधीरा को मां की ममता देते हुए उन्होंने ही बड़ा किया है। इसलिए उसकी भविष्य की चिंता भी सबसे ज्यादा उनको होती है। उन्होंने बेटी को ऐसा शिक्षा देना चाहा, जिससे कि वह प्रकृति से जुड़ी रहे और उसे बचाने का प्रयास भी करें। साथ ही ऐसी चीजों का इस्तेमाल न करें, जो आगे चलकर कहीं न कहीं उसके लिए परेशानी का कारण बने। यही सोचते हुए उन्होंने सबसे पहले रेगुलर इस्तेमाल होने वाली चीजों को आर्गेनिक चीजों से रिप्लेस करने का मन बनाया। जिसमें सबसे पहले दिन की शुरुआत करने वाली चीज ब्रश पर ध्यान गया। इसलिए हमने बांस और नीम की लकड़ी का टूथब्रश बनाया। उसके बाद नीम की कंघी, बांस की बॉटल, टंग क्लीनर पेन और अन्य चीजें तैयार किया। बच्चे समझ सकेंगे पेड़ों का महत्व
नीतू ने बताया कि उसके बाद बच्चों के इस्तेमाल का पेपर सीड से पेंसिल भी बनाया। ताकि बचपन से ही वे नेचर से जुड़ सकें। जब वे देखेंगे कि एक पौधे को उगने और उसे पेड़ बनने में कितना समय लगता है तब वे कहीं जाकर प्रकृति के लिए पेड़ क्यों इतने जरुरी हैं समझ पाएंगे। काफी रिसर्च के बाद बांस को चुना
नीतू ने बताया कि आर्गेनिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए उन्होंने बकायदा रिसर्च किया। ऑनलाइन माध्यम से कई क्लासेज लिए। कई साईट पर चेक किया। हर तरफ से जरुरी जानकारी जुटाई। जिससे पता चला कि बांस की लकड़ी से प्रोडक्ट बनाना सबसे फायदेमंद होगा। इसकी कटाई से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा। वहीं नीम कई बीमारियों को दूर करता है इसलिए उसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी अच्छा रहेगा। रिसर्च के बाद उन्होंने सभी जरुरी मशीन और सामान जुटाएं और भाई नीरज की मदद से घर से ही स्टार्टअप शुरू किया। यूपी ट्रेड शो में फर्स्ट प्राइज मिली
नीतू ने बताया कि पिछले साल उन्होंने यूपी ट्रेड शो में अपना स्टॉल लगाया था जहां बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाने के लिए उन्हें फर्स्ट प्राइज भी मिली थी। ऑनलाइन सेल करती प्रोडक्ट्स
नीतू और उनके भाई मिलकर यह बिजनेस चलाते हैं, जिसमें अधीरा भी पूरा सहयोग करती है। वे अपनी प्रोडक्ट इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन सेल करते हैं। साथ ही एग्जीबिशन में भी स्टॉल लगा कर प्रमोट करते हैं। 50 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट सेल हुए
उन्होंने बताया कि अबतक 50 हजार से ज्यादा प्रोडट्स सेल हो चुके हैं। जिसमें हमारे अभियान की वजह से सबसे ज्यादा टूथब्रश ही बिके हैं। नीतू के इस काम की शहर के कई अधिकारी और वरिष्ठ लोग तारीफ भी कर चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *