दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या:शोर करने का विरोध करने पर वारदात, डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों पर आरोप


दिल्ली के किलोकरी गांव में सोमवार तड़के शोर-शराबे और शराब पीने का विरोध करने पर 54 साल के मणिपुरी संगीतकार सी विक्रम सिंह की हत्या कर दी गई। डिलीवरी वर्कर्स और ढाबा कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप है। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिटाई की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सिंह मणिपुर के रहने वाले थे और कई साल से किलोकरी गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह मैतेई समुदाय से थे। सिंह के बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छह लोगों पर हमला करने का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंह ने अपने घर के बाहर छह युवकों के शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद युवकों ने उन पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमले और सिंह की मौत से जुड़े हालात की जांच की जा रही है। जांच अभी जारी है। NESSDU ने निष्पक्ष जांच की मांग की दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी (NESSDU) ने सिंह की मौत पर शोक जताया और उन्हें ‘सम्मानित मणिपुरी संगीतकार’ बताया। छात्र संगठन ने कहा, “रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के किलोकरी में अपने घर के बाहर छह लोग कथित तौर पर शराब पी रहे थे और शोर कर रहे थे। आवाज कम करने के लिए कहने पर सिंह अपने घर से नीचे आए। इसके बाद समूह ने कथित तौर पर उन पर हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण बाद में उनकी मौत हो गई।” NESSDU ने इस घटना को “बेवजह की हिंसा” बताते हुए इसकी निंदा की। संगठन ने अधिकारियों से तेज, निष्पक्ष और पूरी जांच कराने की मांग की। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *