![]()
शाहजहांपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की साउथ सिटी निवासी महिला ने अपने PWD ठेकेदार पति पर 20 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर एक महिला जेई से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीन साल पहले हुई थी शादी पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी करीब तीन साल पहले साउथ सिटी निवासी PWD ठेकेदार रूपेश कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला का मायका लखनऊ में है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उससे 20 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे मायके छोड़ दिया गया। पीड़िता ने अपनी सास पर करीब 400 ग्राम जेवर लेने का भी आरोप लगाया है। महिला जेई से संबंध का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के एक महिला जेई से संबंध हैं। महिला का दावा है कि पति ने उस महिला को अलग मकान में पत्नी की तरह रखा हुआ है। आरोप है कि महिला जेई ने उसे कई बार पति से अलग होने की धमकी भी दी। त्योहार पर ससुराल पहुंची, घर नहीं खोला पीड़िता के मुताबिक, 28 अगस्त को वह त्योहार के मौके पर ससुराल पहुंची थी, लेकिन ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। वह काफी देर तक घर के बाहर बैठी रही। महिला का आरोप है कि इस दौरान उससे दोबारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई और गाली-गलौज की गई। घर में प्रवेश नहीं मिलने पर वह अपने पिता के साथ वापस मायके चली गई। इसके बाद उसने पति, कथित महिला जेई और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
PWD ठेकेदार पति पर 20 लाख दहेज मांगने का आरोप:शाहजहांपुर में महिला जेई से संबंध का दावा, मना करने पर मारपीट कर मायके छोड़ा; FIR