![]()
दिल्ली में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 तय समय के मुताबिक ही खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें BRICS समिट की सुरक्षा व्यवस्था के कारण मैच टलने की बात कही जा रही थी। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर इसलिए असमंजस की स्थिति बनी थी, क्योंकि 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS समिट होगी। इस दौरान राजधानी में कई VVIP मूवमेंट और सुरक्षा प्रतिबंध रहेंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मैच कराने को लेकर चिंता जताई है। DDCA बोला- मैच नहीं टलेगा DDCA अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार शाम 6 बजे तक उन्हें मैच को टालने या जगह बदलने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला था। इसके बाद DDCA ने आधिकारिक तौर पर भी साफ कर दिया कि पहला टी-20 तय तारीख पर ही होगा। DDCA ने X पर लिखा कि 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का भरोसा मिला है। मैच स्थगित नहीं किया जाएगा। भारत मंडपम से करीब 5 किमी दूर है स्टेडियम BRICS समिट का आयोजन भारत मंडपम में होगा, जबकि अरुण जेटली स्टेडियम वहां से करीब 5 किलोमीटर दूर है। दोनों जगह महात्मा गांधी रोड से जुड़ी हैं। समिट के दौरान कई VVIP रूट एक्टिव रहेंगे, इसलिए सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। समिट के दौरान स्कूल और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने कई सड़कों को बंद करने और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। तीनों टी-20 दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। सीरीज के तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में ही होंगे।
Source link
दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 तय समय पर होगा:BRICS समिट के चलते मैच टलने की खबरों पर DDCA ने कहा- कोई पोस्टपोनमेंट नहीं