बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत:शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे


कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार सुबह एक घर में फ्रिज फटने के बाद आग लग गई। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना चवत गली में सुबह करीब 2:30 बजे हुई। दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान गंगा डामोने (25), शारदा डामोने (45), प्रिया डामोने (28) और भारती डामोने (50) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में फ्रिज फटने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। आग पूरे घर में तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। दो लोग गंभीर रूप से झुलसे बेलगावी पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि हादसे में गजानन डामोने (65) और उनके बेटे रोशन डामोने (21) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गजानन करीब 80% झुलसे हैं, जबकि रोशन करीब 40% झुलसे हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाओं की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। मार्केट थाने की सीमा में हुआ हादसा यह घटना मार्केट पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्रिज में धमाका होने के बाद घर में आग लगी। आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। इससे घर में मौजूद लोग अंदर फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि पहली नजर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में बचने वाले रोशन डामोने ने शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनने की बात बताई है। आग का सही कारण FSL टीम की जांच के बाद पता चलेगा। FSL टीम और HESCOM यानी हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड के अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी होने पर चारों मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *