![]()
दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान शनिवार को VDA और नगर निगम के मकानों पर कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई के दौरान मकान संख्या डी 50/221 में रह रहे लोगों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया। आरोप है की उन्होंने ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची टीम पर हमला किया। जिसके बाद मौके से पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने देर रात 6 नामजद और 15 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा जैसे संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। सभी को आज जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पीडब्ल्यूडी की पोकलैंड मशीन ने मकान संख्या डी 50/221 को शाम 6 बजे तक जमीदोज कर दिया। देखिये विरोध की तस्वीरें… VDA के कर्मचारी ज्ञानचंद ने दी तहरीर चौक थाने में तहरीर देते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ज्ञानचंद ने बताया – दालमंडी में वीडीए द्वारा कई मकान अवैध घोषित किए गए हैं। इनमे से एक डी 50/221 भी है। जिसका ध्वस्तीकरण शनिवार को प्रस्तावित था। यहां दोपहर 12 बजे के बाद जब एडीएम सिटी राजेश कुमार, विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार के साथ टीम पहुंची तो मकान में रहने वालों ने विरोध शुरू कर दिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। कर दिया हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया ज्ञानचंद के अनुसार – उनसे मकान को खाली करने के लिए कहा गया तो वो उग्र हो गए और मौके पर मौजूद टीम पर हमला कर दिया। किसी तरह मौके पर तैनात पुलिस ने सभी को वहां से हटाया और मकान में रह रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। और थाने ले आयी। आरोप है की इस हमले में कई कर्मचारियों को चोट भी आयी है। मुकदमा दर्जा, भेजे जाएंगे जेल एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया – मकान संख्या डी 50/221 को वीडीए ने अवैध घोषित किया है। इस बिल्डिंग की नपाई ध्वस्तीकरण में हो चुकी थी। शनिवार को उसका ध्वस्तीकरण होना था। लेकिन मकान में रहने वाले राशिद, शाहिद, हसन, रशीद, अंजुम समेत करीब 15-20 लोग मौके पर पहुंचे और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसपर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था। इन सभी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। धारा के अनुसार सभी पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दालमंडी में ध्वस्तीकरण का विरोध करने पर 21 पर FIR:महिला भी नामजद, VDA ने घोषित किया था अवैध मकान, गिराने गयी टीम पर हमला