दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार:कानपुर देहात में बेटी की प्रताड़ना और हत्या का आरोप


कानपुर देहात पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बरौर थाना क्षेत्र में 2 मई 2026 को हुई। आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंथा निवासी रामशंकर पुत्र शिवचरन ने शिकायत दर्ज कराई थी। रामशंकर ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बरौर थाना पुलिस टीम ने जांच के दौरान नामजद आरोपी सरवर नीर उर्फ साहब लाल (लगभग 29 वर्ष) पुत्र अंजनी कुमार को मदनपुर मोड़ के पास स्थित एक मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार और कांस्टेबल हिमांशु यादव शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *