तिरंगा चैंपियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर ने मारी बाजी:प्रदेश में मिला चौथा स्थान,सोशल मीडिया टीम का हुआ सम्मान


भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित तिरंगा चैंपियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों और सह-संयोजकों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और विचारों के प्रभावी प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों समेत तर्कों के साथ मजबूती से देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की उपलब्धियों, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया टीम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। तिरंगा चैंपियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर का शानदार प्रदर्शन उन्होंने कहा कि तिरंगा चैंपियनशिप में मिली यह सफलता टीम के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और सक्रियता का परिणाम है। ऐसे में आगे भी इसी ऊर्जा के साथ डिजिटल मंचों पर भाजपा की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक उपेंद्र शुक्ला हेमू, आईटी संयोजक प्रभाकर अवस्थी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सरिता साहनी, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, पीयूष आनंद, यश जायसवाल, विजय कुमार, निशान तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, राजेश चौहान और विजय वर्मा सहित सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *