![]()
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 67 घायल हैं। घायलों में भी 9 वेंटिलेटर पर हैं। गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित NDRF की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यों वाली NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया। हालात के मद्देनजर NDRF टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु (CBRN) आपदा से निपटने वाले विशेष उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव, 7 की मौत:65 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर; NDRF की टीम मौके पर पहुंची