![]()
ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत बिगड़ने पर मदद मांगने वाली महिला की सांसें रेलवे की देरी में दम तोड़ गईं। तमिलनाडु एक्सप्रेस में केरल की 57 वर्षीय महिला को हार्ट अटैक आया। मदद के लिए डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आगरा कैंट पर उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।इस घटना ने रेलवे के “रेल मदद” एप और आधुनिक सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है। केरल निवासी तिलकम 57 अपने पति गोविंद राज के साथ रविवार रात तमिलनाडु एक्सप्रेस 12622 से नई दिल्ली से चेन्नई जा रही थीं। वो कोच एस-5 सीट 65 पर थीं। रात करीब 9 बजे ट्रेन नई दिल्ली से चली। रास्ते में तिलकम को बेचैनी और पसीना आने लगा। रात 10:21 बजे पति ने तुरंत 139 हेल्पलाइन पर कॉल कर मेडिकल मदद मांगी। लेकिन कोई सहायता नहीं पहुंची। डेढ़ घंटे बाद रात 11:51 बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 पर पहुंची। यहां रेलवे अस्पताल के डॉ. रवि कसाना ने प्राथमिक उपचार दिया। रात 12:25 बजे महिला को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन रात 12:47 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। बीच में नहीं रोकी गई ट्रेन
नई दिल्ली से चलने के बाद आगरा कैंट तक तमिलनाडु एक्सप्रेस का कोई स्टॉप नहीं था। नियम के अनुसार मेडिकल इमरजेंसी में ट्रेन को बीच में रोका जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रेलवे की लापरवाही से एक महिला ने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। परिजन सदमे में हैं। मथुरा स्टेशन पर की थी मदद की पेशकश
महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद मथुरा स्टेशन पर चिकित्सकीय मदद की पेशकश की गई थी। परिजन ने आगरा में इलाज कराने की बात कही। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन पर मेडिकल टीम की व्यवस्था कराई गई थी। प्राथमिकी उपचार के बाद महिला को एसएन में भर्ती कराया गया था। इलाज के दाैरान माैत हो गई। हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई। -संजय कुमार गाैतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल
Source link
तमिलनाडु एक्सप्रेस में महिला को आया हार्ट अटैक-मौत:डेढ़ घंटे बाद मिली मदद, आगरा में तोड़ा दम