![]()
कानपुर में सावन की शिवरात्रि पर बुधवार को कानपुर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का फल भक्त को शिवरात्रि के समान ही प्राप्त होता है। श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजन के साथ व्रत भी रख रहे हैं। आनंदेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालू परमट स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे के बाद मंगला आरती होते ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। भक्त बारी-बारी से बाबा आनंदेश्वर के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष अंश ने बताया कि सावन की शिवरात्रि की विशेष मान्यता है। इस दिन भक्त विशेष रूप से व्रत रखते हैं और भगवान शिव का पूजन करते हैं। शाम की आरती में अर्धनारीश्वर रूप में होगा विशेष श्रृंगार श्री आनंदेश्वर मंदिर में सावन की शिवरात्रि पर शाम की आरती के दौरान बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बाबा को अर्धनारीश्वर रूप में सजाया जाएगा। इसमें भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को एक साथ स्वरूप में श्रृंगार कर सजाया जाएगा। इन शिवालयों में भी उमड़ी भक्तों की भीड़ कानपुर के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। सिद्धनाथ मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, कैलाशपति मंदिर, खेरेश्वर मंदिर और नागेश्वर मंदिर में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सावन की शिवरात्रि को लेकर शिवालयों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
Source link
कानपुर में सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:आज व्रत और पूजन का विशेष फल, आनंदेश्वर मंदिर में अर्धनारीश्वर रूप में होगा बाबा का श्रृंगार