![]()
संभल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यूसी सक्सैना के जीवन और समाज सेवा पर आधारित पुस्तक ‘पितामह’ का विमोचन किया गया। उत्तराखंड की साहित्यकार डॉ. दीपा गुप्ता द्वारा लिखित इस पुस्तक का अनावरण जगद्गुरु कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् और एटा जनपद के डीजे अहमदउल्ला खां सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया। सोमवार रात संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में यह विमोचन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि नेहा मलय ने संचालन किया।आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि ‘पितामह’ केवल एक डॉक्टर की कहानी नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा समझने वाले हर व्यक्ति की गाथा है। उन्होंने डॉ. यूसी सक्सैना के संघर्षों और उनके सम्मान तक पहुंचने के सफर को सराहा। एटा के डीजे अहमदउल्ला खां ने डॉ. सक्सैना को अपने छात्र जीवन से जानने की बात कही और उनके प्रोत्साहन को याद किया। पुस्तक की लेखिका डॉ. दीपा गुप्ता ने बताया कि ‘पितामह’ के माध्यम से डॉ. सक्सैना के जीवन आदर्शों को प्रस्तुत किया गया है, हालांकि उनका कद इससे कहीं अधिक है। उन्होंने डॉ. यूसी सक्सैना को पद्म भूषण दिलाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. यूसी सक्सैना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘हैं मेरे साथ सबकी दुआओं का काफिला, कह दो मुखालिफों से अकेला नहीं हूं मैं’। उन्होंने कुछ संगीतमय प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान कार्यक्रम डॉ. अरविन्द गुप्ता, पूर्व पालिका चेयरमैन तरन्नुम अकील, डा. विनीत गुप्ता, बीजेपी पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, नगर हिंदू सभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, कमल कौशल वार्ष्णेय, अभिताभ गर्ग, डॉ. वी.के. पूनिया, डॉ. शहजाद, डॉ. संजय वार्ष्णेय, विनय गुप्ता, संजय सांख्यधर, सुशील महरोत्रा, अनुराग रस्तौगी, राकेश अग्रवाल, अनुुराग सुधाशुं, राजेन्द्र सिंह, मुकुल रस्तौगी, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय, पवन रस्तौगी एड., अरविन्द सक्सैना एड., राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Source link
डॉ. यूसी सक्सैना के जीवन पर 'पितामह' पुस्तक विमोचित:उत्तराखंड की डॉ. दीपा गुप्ता ने लिखी, 84 साल के संघर्ष का वर्णन