![]()
हापुड़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार शाम पार्टी नेतृत्व ने डॉ. एके कर्दम को पांचवीं बार हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य डॉ. कर्दम के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहेगा। मायावती का संदेश घर-घर पहुंचाने की तैयारी डॉ. कर्दम ने कहा कि बसपा की नीतियों और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनाव में सफलता का आधार बनेगा। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. कर्दम को पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में बसपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के फैसले पर खुशी जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Source link
डॉ. एके कर्दम पांचवीं बार बने बसपा जिलाध्यक्ष:कहा- मायावती का संदेश घर-घर पहुंचाने की तैयारी