डीएम ने बस स्टेशन का निरीक्षण किया:संतकबीर नगर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता थर्ड पार्टी से जांचने के निर्देश


डीएम आलोक कुमार ने मुखलिसपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही ईंट, मोरंग और सरिया की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। निरीक्षण के समय बस स्टेशन के मुख्य भवन की नींव (प्लिंथ) का निर्माण कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी ने पाया कि शौचालय और चारदीवारी का निर्माण अभी अधूरा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया। कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए बस स्टेशन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टेशन भवन की नींव की ऊंचाई सड़क के सापेक्ष पर्याप्त होनी चाहिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नाथनगर स्थित टीएचआर प्लांट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएमएम को क्रय की गई और प्रयुक्त की गई सामग्री का विस्तृत विवरण तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *