ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर:महराजगंज में दो चचेरे भाइयों ने तोड़ा दम, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे


महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बरवा द्वारिका गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दोनों युवक पुलिस के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के रजवल मदरहा गांव निवासी कृष्णा और शिवलाल शुक्रवार को कुशीनगर जिले में एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बरवा द्वारिका गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवलाल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही रजवल मदरहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय रूप से हाथ बंटाते थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *