डीआईजी ने श्रावण मास की तैयारियों का जायजा लिया:देवरिया में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा परखी


गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने शुक्रवार शाम छह बजे देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के साथ रुद्रपुर स्थित प्रसिद्ध दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी ने मंदिर में जलाभिषेक भी किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल प्वाइंट की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस ड्यूटी पर भी ध्यान दिया। डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। 3 तस्वीरें देखिए- इसके बाद, डीआईजी ने एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ रुद्रपुर कस्बे तथा गौरीबाजार थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेंद्र कुमार राय, नगर पंचायत रुद्रपुर के ईओ नितेश गौरव, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर, थानाध्यक्ष गौरीबाजार मृत्युंजय राय सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *