![]()
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंगीसापुर के पास दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कुछ ही सेकेंड बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर अंदर से दो लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली नंबर की कार, मालिक ने बताया- वाहन बेच चुका हूं थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार दिल्ली नंबर की है। वाहन के पंजीकरण के आधार पर मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह कार पहले ही बिहार के एक व्यक्ति को बेच चुका है। इसके बाद पुलिस ने अन्य उपलब्ध नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान और हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
Source link
डिवाइडर से टकराकर कार बनी आग का गोला:दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा