![]()
रायबरेली के डलमऊ गंगा घाट पर एक अघोरी और नाविक का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गंगा घाट पर तैनात पुलिस सुरक्षाकर्मी द्वारा दोनों को एक टीले से गिरफ्तार करते हुए भी दिखाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सावन पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ स्थित गंगा घाट नंबर तीन पर हुई। श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए इस वीडियो में काले कपड़ों में एक अघोरी और एक नाविक टीले पर बैठकर ग्लास और अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने गए श्रद्धालुओं ने बनाया और वायरल कर दिया। श्रद्धालुओं की सूचना पर गंगा घाट पर तैनात पुलिस सुरक्षाकर्मी टीले पर चढ़े और अघोरी व नाविक को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है। इस संबंध में डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी को लेकर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।
Source link
डलमऊ गंगा घाट पर नाविक, अघोरी शराब पीते पकड़े गए:टीले पर शराब पीने का वीडियो वायरल, पुलिस ने की गिरफ्तारी