ट्रेन की चपेट में आने से युवक की:बदायूं में खेत से लौटते समय हुआ हादसा, देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों को लगी जानकारी


बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हरदासपुर गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय 27 वर्षीय युवक योगेश मौर्य ट्रेन की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरदासपुर गांव निवासी योगेश मौर्य (27) पुत्र किशन लाल शनिवार रात करीब एक बजे अपने खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। गांव से लगभग 100 मीटर पहले रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों को करीब रात दो बजे हादसे की सूचना मिली। अचानक मिली खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई विद्याराम ने घटना की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार योगेश खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और मेहनत-मजदूरी से घर चलाते थे। सूचना मिलते ही कोतवाली बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। योगेश मौर्य अपने पीछे तीन छोटे बच्चों—दो बेटे और एक बेटी—को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस मौत से परिवार का भविष्य भी संकट में आ गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *