![]()
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को रेलवे ट्रैक के समीप एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पिलखुवा पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शव की पहचान में जुटी पुलिस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इंस्पेक्टर चौहान ने यह भी बताया कि- पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Source link
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:हापुड़ के पिलखुवा रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा, शिनाख्त में जुटी पुलिस