ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार, भाई के जन्मदिन का सामान खरीदने गया था मार्केट


शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरुवार रात करीब नौ बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र के इमली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, रामनगर कॉलोनी निवासी शेखर मिश्रा अपनी किरायेदार के साथ शहर आ रहे थे। इमली रोड पर मजार के पास पहुंचते ही एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। वहां डॉक्टरों ने शेखर मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, शेखर मिश्रा अपने भाई के जन्मदिन का सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। पुलिस ने मौके से ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *